व्यापार
Trending

अमेरिका में लगे रिश्वतखोरी के आरोपों को अदाणी समूह ने नकारा, कहा – कहा- अमेरिकी कोर्ट में FCPA के उल्लंघन का आरोप नहीं 

नई दिल्ली। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने बुधवार को एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि गौतम अदाणी, सागर अदाणी और वरिष्ठ निदेशक विनीत जैन अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) के रिश्वतखोरी के सभी आरोपों से मुक्त हैं।

एजीईएल ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदाणी ग्रुप के अधिकारियों – गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर अदाणी और वरिष्ठ निदेशक विनीत जैन पर अमेरिकी विदेश भ्रष्टाचार कानून (एफसीपीए) के तहत रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, जो कि पूरी तरह गलत हैं।
अदाणी ग्रीन एनर्जी ने स्पष्ट किया है कि गौतम अदाणी, सागर अदाणी और विनीत जैन पर अमेरिकी विदेश भ्रष्टाचार कानून के तहत रिश्वतखोरी का आरोप नहीं लगाया गया है। कंपनी ने जोर देकर कहा कि केवल Azure Power के अधिकारियों और एक कनाडाई निवेशक पर ही रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं। “एफसीपीए का उल्लंघन करने की साजिश” और “न्याय में बाधा डालने की साजिश” के आरोप में इन तीनों का नाम नहीं है।
भ्रष्टाचार मामले में अदाणी समूह के किसी भी अधिकारी का नाम नहीं
अदाणी ग्रीन एनर्जी ने अपने बयान में कहा कि भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से संबंधित आरोप में केवल अज़ूर पॉवर के रंजीत गुप्ता, सिरिल कैबेंस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा ​​और रुपेश अग्रवाल और सीडीपीक्यू (कैस डे डेपॉट एट प्लेसमेंट डू क्यूबेक – कनाडाई संस्थागत निवेशक और अज़ूर के सबसे बड़े शेयरधारक) का नाम शामिल है। बयान में कहा गया है कि अदाणी समूह के किसी भी अधिकारी का नाम इसमें नहीं है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका