उत्तराखण्ड
Trending

उत्तरखंड सरकार ने लाेगाें से भू-कानून का उल्लंघन करने वालों से जमीन न खरीदने कहा

देहरादून  । उत्तरखंड  सरकार ने स्थानीय लोगों को सावधान किया कि वे राज्य से बाहर के उन लोगों से भूमि का सौदा न करें, जिन्होंने भू कानून का उल्लंघन कर जमीनें खरीदी हैं। इससे स्थानीय लोगों को वित्तीय नुकसान हो सकता है।


अपर सचिव राजस्व आनंद श्रीवास्तव के मुताबिक, राज्य में मौजूदा भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों में प्रशासन स्तर से कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के बीच ऐसी सूचनाएं आ रहीं कि राज्य से बाहर के लोग, जिन्होंने पूर्व में भू-कानून का उल्लंघन कर जमीनें खरीदी हैं, वे अब इन जमीनों को राज्य के लोगों को बेच रहे हैं। इसलिए स्थानीय जनता से अपील की है कि ऐसे लोगों से किसी भी तरह से भूमि का सौदा न करें, ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह का कोई वित्तीय नुकसान न हो।
यदि राज्य से बाहर के किसी व्यक्ति ने भू-कानून उल्लंघन कर राज्य में जमीन खरीदी है तो उन प्रकरण में भू-कानून के स्पष्ट प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। कहा, जिला स्तर पर डीएम को भी जमीनों की रजिस्ट्री में में सतर्कता बरतने को कहा गया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका