छत्तीसगढ़
Trending

अपर आयुक्त पंकज शर्मा ने नाला एवं तालाब सफाई का किया निरीक्षण

रायपुर । रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजधानी शहर रायपुर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गो की सफाई को व्यवस्थित करने लगातार अभियान जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखकर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत चलाया जा रहा है.

आज नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त स्वास्थ्य  पंकज शर्मा ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन  रघुमणि प्रधान, जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी  संदीप वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जोन 5 के क्षेत्र के अंतर्गत राजधानी शहर के सुन्दर नगर मुख्य मार्ग के नाले की पोकलेन मशीन से सफाई करवाने के अभियान एवं मुख्य मार्ग सुन्दर नगर में रोहिणी पुरम तालाब की सफाई मित्रों की सहायता से तालाब के घाट एवं किनारों को स्वच्छ बनाने के मेन्युअल अभियान सहित नगर निगम एवं जोन 6 क्षेत्र के अंतर्गत रिंग रोड क्षेत्र में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper