RADA
छत्तीसगढ़

यूपीएससी के टॉपर बने आदित्य, यहां चेक करें परिणाम

यूपीएससी के टॉपर बने आदित्य, यहां चेक करें परिणाम

दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। अनिमेष प्रधान दूसरे, दोनुरु अनन्या रेड्डी तीसरे, पीके सिद्धार्थ रामकुमार चौथे और रुहानी 5वें पायदान पर रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आईएएस, आईएफएस और आईपीएस समेत 1143 वैकेंसी के लिए 1016 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है। इनमें से 347 जनरल कैटेगरी के हैं। 115 ईब्ल्यूएस, 303 ओबीसी, 165 एससी, 86 एसटी कैटेगरी के हैं। 355 अभ्यर्थियों का रिजल्ट प्रोविजनल रखा गया है।

परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। 9 अप्रैल तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 2 जनवरी से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2846 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1143 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें आईएएस के 180, आईपीएस के 200, आईएफएस के 37 के पद थे।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका