छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, शिक्षा मंत्री के विशेष सहायक ब्रजेश वाजपेयी को SCERT में मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के विशेष सहायक के रूप में कार्यरत ब्रजेश कुमार वाजपेयी को मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त कर दिया गया है। राज्य शासन ने उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए उन्हें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), शंकर नगर, रायपुर में उप संचालक के पद पर पदस्थ किया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे राजभवन, राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की शुभकामनाएं
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, ब्रजेश कुमार वाजपेयी की नई पदस्थापना अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
पहले समग्र शिक्षा में थे पदस्थ
जारी आदेश के अनुसार, ब्रजेश कुमार वाजपेयी इससे पहले उप संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के पद पर कार्यरत थे। उन्हें स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग तथा विधायी कार्य विभाग की निजी स्थापना में विभागीय कार्यों के संपादन के लिए विशेष सहायक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब शासन ने उन्हें मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त कर नई पदस्थापना दी है।
SCERT में संभालेंगे नई जिम्मेदारी
ब्रजेश कुमार वाजपेयी को अब SCERT रायपुर में उप संचालक के रूप में काम करना होगा। SCERT स्कूल शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रम विकास, शिक्षक प्रशिक्षण, शैक्षणिक अनुसंधान और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ी संस्था है।
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान
फिलहाल उनकी नई पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है। विभागीय आदेश में इस प्रशासनिक बदलाव के पीछे किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।


