RADA
छत्तीसगढ़
Trending

बच्ची का शिकार कर तेंदुए ने बुजुर्ग पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण

धमतरी । वनांचल के नगरी ब्लाक के ग्राम धौंराभांठा में आंगन में खेल रही तीन साल की बच्ची पर खूंखार तेंदुए ने हमला कर मार डाला। इस घटना को अंजाम देने के बाद खूंखार तेंदुए ने रात में सो रहे बुजुर्ग को खाट से खींचकर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर गांव में वन विभाग के कर्मचारी व पुलिस तैनात है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : ब्राजील में एक्स पर प्रतिबंध, आदेश के उल्लंघन पर भरना होगा जुर्माना

ये खबर भी पढ़ें : APAC मैं सबसे तेजी से बढ़ते प्रो अब बाजार के रूप में उभर रहा भारत

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगरी ब्लाक के ग्राम धौराभाठा में 30 अगस्त को शाम घर के आंगन में खेल रही नेहा पर खूंखार तेंदुए ने हमला कर दिया। गले में गंभीर चोट आने से मौके पर ही बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। जांचकर शव पुलिस व वन विभाग के कर्मचारी पोस्टमार्टम कराने ले जा रहे थे, तभी 200 मीटर दूर खूंखार तेंदुए सड़क पर आ गया। वाहन को दौड़ाने के बाद भाग निकला। इस घटना से गांव में दहशत है। घटना के बाद ग्रामीण रात में समय से पहले सो गए।

ये खबर भी पढ़ें : इंफिनिक्स जीरो 40 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगी लॉन्च

ये खबर भी पढ़ें : स्वाइन फ्लू से अपोलो अस्पताल में इलाज करा रही महिला की मौत

बच्ची पर हमला कर मौत के घाट उतारने के बाद खूंखार तेंदुआ रात में दूसरे को शिकार बनाने फिर उसी गांव में पहुंचा। रात 11 से 12 बजे घर में खाट पर सो रहे बुजुर्ग बुधराम कमार पर हमला कर दिया। मुंह में दबाकर बुजुर्ग को ले जाने प्रयास किया, लेकिन बुजुर्ग के चिल्लाने के बाद स्वजनों ने देखा तो सभी चिल्लाने लगे, तो तेंदुए ने बुजुर्ग को छोड़ भाग निकला। तेंदुए के हमले में बुधराम कमार के सिर में गंभीर चोंटे आई है। स्वजनों ने घायल का उपचार नगरी सिविल अस्पताल में कराया।

ये खबर भी पढ़ें : रंग डे बसंती से स्त्री 2 तक अभिषेक बनर्जी के सफर की कहानी

घटना की खबर पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी घायल से मिलने पहुंचे। खूंखार तेंदुए के लगातार एक ही गांव में ग्रामीणों पर हमला करने से ग्रामीणों में दहशत है। घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारी गांवों में सक्रिय है। 30 अगस्त की रात करीब एक बजे वही खूंखार तेंदुए गांव से एक किलोमीटर दूर बसे ग्राम खुदुरपानी में लघुशंका के लिए निकले बीरेंद्र नेताम के सामने से उनके पालतू कुत्ते का शिकार कर जंगल की ओर ले गया। इस घटना से इस गांव में भी दहशत है। डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि बच्ची को मारने के बाद तेंदुए ने बुजुर्ग पर हमला किया है, इस घटना के बाद विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों को सजग कर रहे हैं। तेंदुए पर निगरानी बनाए रखे हैं। शासन के निर्देशानुसार पीड़ितों को मुआवजे की राशि प्रदान की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत पुल

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका