मनोरंजन

एक हिट के बाद मानूंगी कि अच्छा काम कर रही हूं Janhvi Kapoor

एक हिट के बाद मानूंगी कि अच्छा काम कर रही हूं Janhvi Kapoor

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। जान्हवी इस फिल्म को प्रमोट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। हालांकि, अभी तक अगर अभिनेत्री की फिल्मों पर नजर डाले तो जान्हवी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। अब जान्हवी ने अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

राजकुमार राव के साथ अपनी आगामी प्रेम कहानी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में क्रिकेटर महिमा की भूमिका निभाने वाली जान्हवी कपूर का दावा है कि यह कोई स्पोर्ट्स फिल्म नहीं है। द फ्री प्रेस जर्नल के साथ एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने अपनी बॉक्स ऑफिस असफलताओं, अपने ओटीटी फैनबेस के बारे में खुलकर बात की है।

इंटरव्यू में अभिनेत्री से पूछा गया कि आपको हर बार अलग-अलग भूमिकाएं चुनने के लिए क्या प्रेरित करता है? इस पर जान्हवी ने कहा, “मैं अपने काम के लिए लगातार मान्यता चाहती हूं। मेरी आखिरी हिट फिल्म मेरी डेब्यू फिल्म धड़क थी। रूही महामारी के दौरान रिलीज हुई थी, लेकिन चूंकि हमने 50% क्षमता के साथ रिलीज किया था। इसलिए यह उस समय के लिए एक सफलता थी। जब तक मेरी फिल्मों को अच्छे बॉक्स ऑफिस नंबर नहीं मिलेंगे, तब तक मैं नहीं मानूंगी कि मैं अच्छा कर रही हूं।”

Back to top button
📰 E-Paper