राज्य
Trending

Ahmedabad Air India Plane Crash News : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है।

राष्ट्रपति ने एक्स पोस्ट में कहा, “अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी हूं। यह एक हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।”

उपराष्ट्रपति ने एक्स पोस्ट में कहा, “अहमदाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने हमें एक विनाशकारी मानवीय त्रासदी का सामना करने पर मजबूर कर दिया है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ एकजुटता से खड़ा है।”

डीजीसीए के अनुसार, विमान में 232 यात्री और 10 क्रू सदस्य सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी हैं और प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper