
एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन, 88 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर किए
दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन हो गया है. 88 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इस समिट के डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर किए.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा, “पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ह्यूमन सेंट्रिक एआई सोच को समर्थन दिया है. यह डिक्लेरेशन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत से प्रेरित है, ताकि एआई संसाधन पूरी दुनिया के लोगों के लिए उपलब्ध हो सकें.”
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अलग कार्यक्रम के दौरान एआई समिट को लेकर कहा, “ये सप्ताह भारत के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हो रहा है. ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट में दुनिया के अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, टेक्नॉलॉजी जगत के दिग्गज सभी दिल्ली में जुटे थे. इस समिट में दुनिया ने भारत के एआई सामर्थ्य को देखा, विज़न को समझा और सराहा.”
भारत मंडपम में हुआ एआई इम्पैक्ट समिट विवादों के कारण भी चर्चा रहा. यहां पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया. इसके अलावा, एक निजी यूनिवर्सिटी के रोबोट को लेकर किए गए दावे पर भी विवाद हुआ.

