देश-विदेश

Nepal में मधेश राज्य की गठबंधन सरकार के सभी आठ राज्यमंत्री पद से हटाए गए

Nepal में मधेश राज्य की गठबंधन सरकार के सभी आठ राज्यमंत्री पद से हटाए गए

काठमांडू। नेपाल के मधेश राज्य की गठबंधन सरकार के जम्बो मंत्रिमंडल को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर आये मुख्यमंत्री सतीश सिंह ने अपने आठ राज्यमंत्रियों को पद से हटा दिया है। घटक दलों के दबाव में ही सिंह ने जम्बो मंत्रिमंडल बनाया था। मधेश राज्य के मुख्यमंत्री सिंह की सिफारिश पर राज्यपाल की तरफ से आठ राज्यमंत्रियों को पदमुक्त किए जाने की अधिसूचना प्रकाशित की गई है। हटाए गए सभी आठ राज्यमंत्रियों को पिछले हफ्ते ही मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। राज्यमंत्रियों को हटाने के निर्णय का मुख्यमंत्री सिंह की जनमत पार्टी ने स्वागत किया है। दरअसल प्रदेश में अब तक के सबसे बड़े मंत्रिमंडल के गठन के बाद मुख्यमंत्री सिंह की काफी आलोचना हो रही थी। इस निर्णय पर खुद उनकी पार्टी भी खुश नहीं थी। मुख्यमंत्री सिंह का दावा है कि उन्होंने अकेले यह निर्णय नहीं किया था। प्रदेश में गठबंधन सरकार है। गठबंधन के घटक दलों के दबाव में मुख्यमंत्री को जम्बो मंत्रिमंडल गठित करना पड़ा। राज्यमंत्री को हटाने के निर्णय पर उनकी जनमत पार्टी ने प्रसन्नता जाहिर की है लेकिन गठबंधन के बाकी घटक दलों की अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। सत्ता को समर्थन दे रहे दल नेपाली कांग्रेस और नेकपा (एमाले) के नेता इस बारे में प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि इस हालात पर वो बैठक के बाद कोई फैसला करेंगे।
आज हटाए जाने वाले राज्यमंत्रियों में जनमत के दो, नेपाली कांग्रेस के दो, नेकपा (एमाले) के दो, लोसपा के एक, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के एक नेता शामिल हैं। मंत्रिमंडल की संख्या 20 पहुंचने पर आम जनता ने सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की थी। लोगों की नाराजगी देखते हुए जनमत पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगा था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका