RADA
छत्तीसगढ़
Trending

शहीद अरुण केशव सप्रे को 54वीं पुण्यतिथि पर अमर गिदवानी एवं शहीद के सुपुत्र मुनेश सप्रे ने किया सादर नमन

रायपुर। आज भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे का उनकी 54वीं पुण्यतिथि पर रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में उनके तैल चित्र के समक्ष सादर नमन करने संक्षिप्त एवं गरिमामयी पुष्पांजलि आयोजन रखा गया। रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से रखे गए पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया. शहीद अरुण केशव सप्रे के सुपुत्र मुनेश सप्रे ने शहीद का सादर नमन किया।
यहां यह उल्लेखनीय है कि दिनांक 21 नवम्बर 1971 को भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे का आकस्मिक देवलोक गमन भारत और पाकिस्तान के युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की युद्ध अभ्यास तैयारियों की सैन्य ड्यूटी के दौरान भारतीय वायुसेना के तत्कालीन युद्धक विमान मारूत को युद्ध के लिए तैयार करने के दौरान आकस्मिक दुर्घटना घटित होने से हुआ । भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे की पुण्य मधुर स्मृतियाँ चिरस्थायी बनाने रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन में रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सादर उनका तैल चित्र लगाया गया और हर वर्ष उनकी जयन्ती 23 अप्रैल और पुण्यतिथि 21 नवम्बर को उनके तैल चित्र के समक्ष उनका सादर नमन करने नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नियमित पुष्पांजलि आयोजन रखा जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका