छत्तीसगढ़

रायपुर के जांबाजों का कमाल: एमपी-सीजी एनसीसी डायरेक्टरेट बना नेशनल चैंपियन, रायपुर ग्रुप के 9 कैडेट्स ने जीते पदक

रायपुर : छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। महाराष्ट्र के आईएनएस शिवाजी, लोनावला में आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप (एआईएनएससी) 2026 में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ (एमपी एवं सीजी) एनसीसी निदेशालय ने देशभर के सभी 17 एनसीसी निदेशालयों को पीछे छोड़ते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कैंप में देशभर से 600 से अधिक चयनित कैडेट्स ने भाग लिया।

Iran Attack On US : ईरान का बड़ा पलटवार – UAE, कतर, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, खामेनेई के जनाजे के बाद एक्शन

1 सीजी नेवल यूनिट एनसीसी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय सफलता के पीछे मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय की विभिन्न नेवल एनसीसी यूनिट्स के अधिकारियों, पीआई स्टाफ, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स (एएनओ), गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर्स (जेसीआई) तथा अन्य प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक स्टाफ का समर्पित मार्गदर्शन, कठोर प्रशिक्षण और सामूहिक प्रयास रहा। सभी के कुशल निर्देशन एवं निरंतर सहयोग से कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप का गौरव हासिल किया।

इस ऐतिहासिक जीत में रायपुर एनसीसी ग्रुप के कैडेट्स का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। विभिन्न कठिन एवं तकनीकी प्रतियोगिताओं जैसे बोट पुलिंग, शिप मॉडलिंग, फायरिंग तथा सिमाफोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैडेट उज्ज्वल, कैडेट प्रेम प्रकाश, कैडेट यीशु दास, कैडेट लेखराम, कैडेट नीरज वर्मा, कैडेट युगल किशोर, कैडेट उपासना, कैडेट उमा तथा कैडेट दिशा ने पदक जीतकर रायपुर ग्रुप के साथ-साथ प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

दतिया में नरोत्तम मिश्रा समर्थकों पर बड़ा एक्शन, हिंसा मामले में 27 नेताओं पर FIR दर्ज

कैंप के दौरान एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने स्वयं प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण किया तथा कैडेट्स के अनुशासन, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं पेशेवर दक्षता की सराहना की।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर 1 सीजी नेवल यूनिट एनसीसी तथा रायपुर ग्रुप मुख्यालय ने विजेता कैडेट्स, प्रशिक्षण स्टाफ एवं सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। रायपुर लौटने पर विजेता टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper