RADA
व्यापार
Trending

अमेजन ने समीर कुमार को भारत का ‘कंट्री मैनेजर’ नियुक्त किया 

नई दिल्‍ली । ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्‍गज कंपनी अमेजन ने समीर कुमार को भारत का ‘कंट्री मैनेजर’ नियुक्त करने का ऐलान किया है। कुमार मौजूदा ‘कंट्री मैनेजर’ मनीष तिवारी की जगह लेंगे। वे एक अक्टूबर से भारत की परिचालन संबंधी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कंपनी ने बुधवार को शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की जानकारी देते हुए कहा है कि समीर कुमार को भारत का ‘कंट्री मैनेजर’ नियुक्त किया गया है। अमेजन ने कहा कि भारत के मौजूदा ‘कंट्री मैनेजर’ मनीष तिवारी के इस्तीफे के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है। कुमार इस बदलाव पर मनीष तिवारी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

अमेजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने एक आंतरिक ई-मेल में कहा कि 25 साल का अनुभव रखने वाले समीर कुमार अब कंपनी के भारत उपभोक्ता व्यवसाय की देख-रेख करेंगे, क्योंकि अमेजन इंडिया के वर्तमान ‘कंट्री मैनेजर’ मनीष तिवारी ने अमेजन के बाहर अवसर तलाशने का फैसला किया है। वे एक अक्टूबर से भारत की परिचालन संबंधी अपनी जिम्मेदारियों को संभालेंगे। कुमार 1999 में अमेजन में शामिल हुए थे। वह उस प्रमुख दल का हिस्सा हैं, जिसने 2013 में अमेजन डॉट इन Amazon.in की योजना बनाई और उसे पेश किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका