छत्तीसगढ़

अंबुजा सीमेंट बलौदाबाजार में कांट्रेक्टर्स को कर रहा सुदृढ़

(ठेकेदार अमरनाथ पटेल ने कायम की मिसाल)

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़, 2026 : दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी बिल्डिंग मैटेरियल्स सॉल्यूशंस देने वाली अदाणी समूह की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स के साथ अपनी साझेदारी को लगातार मजबूत कर रही है। कंपनी तकनीकी मदद, क्षमता विकास से जुड़े कार्यक्रमों और ठेकेदारी (कॉन्ट्रैक्ट्स) पर केंद्रित कामों के जरिए उन्हें आगे बढ़ने का मौका दे रही है। बलौदाबाजार में ठेकेदार अमरनाथ पटेल का सफर मेहनत, लगन और बेहतर निर्माण कार्य पर उनके भरोसे की मिसाल है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की गरिमामयी उपस्थिति और इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर राजेश अग्रवाल के प्रेरक प्रशिक्षण से सजेगा “नारी संगम”

साधारण परिवार से आने वाले अमरनाथ पटेल ने अपने करियर की शुरुआत निर्माण स्थलों पर मजदूर के तौर पर की थी। उस दौरान वे सीमेंट ढोने, कंक्रीट मिलाने और साइट पर दूसरे ज़रूरी काम किया करते थे। वक्त के साथ इन्हीं तजुर्बों ने उन्हें निर्माण कार्य की बारीकियों और प्रोजेक्ट को सही तरीके से पूरा करने की गहरी समझ दी।

जब उन्होंने खुद ठेकेदारी का काम शुरू किया, तो समय पर काम पूरा करने, ग्राहकों की संतुष्टि और अच्छी गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री के इस्तेमाल पर खास ध्यान दिया। अंबुजा सीमेंट के साथ उनका जुड़ाव उस वक्त और मजबूत हुआ, जब उन्होंने कंपनी के टेक्निकल सर्विस इंजीनियरों से मुलाकात की और अपने रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में अंबुजा के उत्पादों का इस्तेमाल शुरू किया।

पटेल ने स्किल-बिल्डिंग कार्यक्रमों, प्लांट विजिट और ठेकेदारों के लिए आयोजित सहभागिता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने कई निर्माण स्थलों पर अंबुजा सर्टिफाइड टेक्नोलॉजी से जुड़ी कार्यप्रणालियों को भी अपनाया। इसके अलावा उन्होंने पासपोर्ट प्रोग्राम का फायदा उठाकर अपने प्रोजेक्ट्स के मौके बढ़ाए और ठेकेदारों के नेटवर्क को भी मजबूत किया।

आज अमरनाथ पटेल 100 से ज्यादा निर्माण स्थलों का काम सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं। उन्होंने 30 से ज्यादा एसीटी साइट्स भी विकसित की हैं और अपने ज्यादातर प्रोजेक्ट्स में अंबुजा कवच समेत अंबुजा सीमेंट के दूसरे उत्पादों का इस्तेमाल किया है। रिवॉर्ड्स कनेक्ट प्रोग्राम के तहत उन्होंने दोपहिया वाहन का इनाम भी हासिल किया, जो ब्रांड के साथ उनकी लगातार भागीदारी को दर्शाता है।

अशिताका (Ashitaka) के साथ अपनी मक्के की फसल को सुरक्षित रखने का यही सही समय है

एक साइट मजदूर के तौर पर शुरुआत करने से लेकर इलाके के भरोसेमंद ठेकेदार बनने तक अमरनाथ पटेल का यह सफर दिखाता है कि तकनीकी मार्गदर्शन, बेहतरीन उत्पाद गुणवत्ता और लगातार सीखते रहने का जज़्बा निर्माण क्षेत्र लंबे समय तक पेशेवर तरक्की हासिल करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper