RADA
देश-विदेश
Trending

हरियाणा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए अमित शाह और मोहन यादव पर्यवेक्षक नियुक्त

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड ने हरियाणा विधानसभा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने का मौका मिला है। पार्टी ने इस बार का चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ा था। सोलंकी पार्टी के अंदर अब मुख्यमंत्री पद के लिए कुछ दावेदार सामने आए हैं ।

वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के लिए विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पार्टी संसदीय बोर्ड में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चौक को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर चुना है।

जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी को 90 विधानसभा सीटों में से 29 में जीत हासिल हुई है। यहां पर नेशनल कांफ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी है और कांग्रेस के साथ गठबंधन में वह सरकार बनाने जा रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका