मनोरंजन

अनंत अंबानी की वेडिंग डेट आई सामने, जानें कब होगी

अनंत अंबानी की वेडिंग डेट आई सामने, जानें कब होगी

रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे. शादी समारोह मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में होगा. शादी में पहुंचने वाले महमानों को लाल और सुनहरे रंग का कार्ड मिलना शुरू हो गया है, जिसमें 3 दिन चलने वाले फंक्शन की जानकारी दी गई है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

12 जुलाई को ‘शुभ विवाह’ के साथ वेडिंग सेरेमनी के खास फंक्शन की शुरुआत होगी. महमानों से कहा गया है कि वे शादी समारोह में भारत के पारंपरिक परिधानों में तैयार होकर पहुंचें. 13 जुलाई को ‘शुभ आशीर्वाद’ के खास अवसर पर मेहमानों का ड्रेस कोड ‘फॉर्मल इंडियन’ रखा गया है. 14 जुलाई को मंगल उत्सव के मौके पर ड्रेस कोड ‘इंडियन चिक’ रहेगा.

उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं राधिका मर्चेंट
शादी से जुड़े सभी समारोह जियो वर्ल्ड सेंटर पर संपन्न होंगे. शादी के सभी प्रमुख रीति-रिवाज पारंपरिक वैदिक हिंदू धर्म के अनुरूप होंगे. अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट ‘इनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ के सीईओ वीरेन मर्चेंट और एंटरप्रिन्योर शैला मर्चेंट की बेटी हैं.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका