
भाजयुमो में अंजिनेश अंजय शुक्ला को मिली अहम जिम्मेदारी : बालोद जिले का प्रभारी नियुक्त किए गए
Jatin Nachrani
रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा में संगठनात्मक कार्यों को मजबूती देने के उद्देश्य से उच्च न्यायालय अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला को बालोद जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अवैध प्लाटिंग और कॉलोनियों पर सख्ती: आयुक्त संबित मिश्रा ने सर्वे कर कार्रवाई के दिए निर्देश
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी की अनुशंसा पर यह आदेश जारी किया। अंजिनेश शुक्ला वर्तमान में भाजयुमो प्रदेश सह-प्रमुख, विधि एवं तकनीक प्रकोष्ठ के पद पर भी कार्यरत हैं।
प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि यह दायित्व संगठनात्मक कार्य में अंजिनेश शुक्ला की सक्रिय भूमिका और उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए सौंपा गया है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे बालोद जिले में युवा मोर्चा के संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अंजिनेश शुक्ला की नियुक्ति की खबर से भारतीय जनता युवा मोर्चा, बालोद के कार्यकर्ताओं एवं जिले के युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताया है।
भाजयुमो बालोद के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अंजिनेश शुक्ला के नेतृत्व में जिले में युवा मोर्चा और अधिक सक्रियता से कार्य करेगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगा।

