छत्तीसगढ़

27 जुलाई तक कार्य पर नही लौटने पर हड़तालरत अतिथि शिक्षकों की सेवाएं होंगी समाप्त

स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश

रायपुर, 23 जुलाई 2026/ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि शासकीय विद्यालयों में अध्यापन व्यवस्था के तहत कार्यरत अतिथि शिक्षक विगत दिनों से हड़ताल पर हैं, जिससे नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे विद्यार्थियों के हितों के प्रतिकूल बताते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र के तहत शाला प्रबंध समिति द्वारा नियुक्त हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई 2026 तक संबंधित संस्था में पुनः अध्यापन कार्य पर लौटने के लिए शाला प्रबंध समिति के माध्यम से निर्देशित किया जाए।

यदि निर्धारित तिथि तक संबंधित अतिथि शिक्षक कार्य पर वापस नहीं लौटते हैं, तो संदर्भित निर्देशों की कंडिका 7.3 के प्रावधानों के अनुसार उनकी अध्यापन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका