
Apple Days 2026 Sale: iPhone, MacBook सहित कई प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट, यहां मिल रही शानदार डील्स
Apple Days 2026 Sale: क्यूपर्टिनो की टेक कंपनी Apple के प्रोडक्ट की कीमतों में आमतौर पर भारी कटौती नहीं होती, लेकिन अगर आप सही मौके का इंतजार कर रहे थे, तो शायद यही सही समय है। लोकप्रिय ऑनलाइन रिटेलर Vijay Sales ने अपने पॉपुलर Apple Days 2026 सेल की घोषणा कर दी है, जिसमें iPhone, MacBook, iPad और अन्य Apple प्रोडक्ट पर शानदार छूट मिल रही है। ऑफर, कीमतों और आप कितनी बचत कर सकते हैं, इसके बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Apple Days 2026 Sale की जानकारी
Vijay Sales के अनुसार, Apple Days 2026 सेल आज यानी 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक उनके रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चलेगी। इस सेल में डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर्स शामिल हैं। ऑनलाइन रिटेलर चुनिंदा बैंक कार्डों पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रहा है। इसके अलावा, ग्राहक MyVS लॉयल्टी प्रोग्राम के जरिए अतिरिक्त लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं, जहां पॉइंट्स को कैश की तरह रिडीम किया जा सकता है।
iPhone निर्माता कंपनी के लेटेस्ट मॉडल्स, जिनमें iPhone 17 सीरीज भी शामिल है, इस सेल का हिस्सा हैं। स्टैंडर्ड iPhone 17 की शुरुआती कीमत 78,790 रुपये है, जबकि iPhone 17 Pro 124,190 रुपये और Pro Max बैंक ऑफर्स लागू होने के बाद 138,390 रुपये में उपलब्ध हैं। कुछ पुराने मॉडल्स पर भी ऑफर्स हैं। iPhone 16 की शुरुआती कीमत 66,490 रुपये है और iPhone 15 की कीमत 56,900 रुपये है, जिससे ये उन खरीदारों के लिए अधिक किफायती हो जाती है, जो थोड़ी बचत करना चाहते हैं।
MacBooks, iPads और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भारी छूट
Apple के लैपटॉप की कीमतों में भी भारी कटौती की गई है। बिल्कुल नया MacBook Neo 60,290 रुपये से शुरू होता है, जबकि M5 चिप वाला लेटेस्ट MacBook Air छूट के बाद 103,290 रुपये में उपलब्ध है। टैबलेट खरीदने वालों के लिए, iPad 11th Gen 30,490 रुपये से शुरू होती है, जबकि M5 चिप वाले iPad Pro जैसे हाई-एंड मॉडल 91,890 रुपये से ऊपर कीमत में मिलेत हैं
Apple Days 2026 सेल के दौरान AirPods 4 की कीमत 10,990 रुपये है, जबकि AirPods Pro (तीसरी पीढ़ी) 21,990 रुपये में उपलब्ध हैं।
अतिरिक्त लाभ और सीमित ऑफर
विजय सेल्स का कहना है कि ग्राहक ओपन-बॉक्स और डिस्प्ले यूनिट्स को भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं, हालांकि इनकी उपलब्धता सीमित होगी। साथ ही, Apple Care+ प्लान पर 20% तक की छूट भी मिल रही है, जो लंबे समय तक डिवाइस की सुरक्षा के लिए फायदेमंद हो सकती है।

