RADA
मनोरंजन

रिलीज के लिए तैयार है ‘अरनमनई 4

रिलीज के लिए तैयार है 'अरनमनई 4

तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘अरनमनई 4’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी के मद्देनजर फिल्म का प्रचार जोरों पर है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना इसके प्रचार में जुटी हुई हैं। दोनों ही अभिनेत्रियां इस काम में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। मालूम हो कि तमन्ना इन दिनों आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग मामले के चलते विवादों में घिरी हुई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

3 मई को होगी रिलीज
फिल्म ‘अरनमनई 4’ में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना के अलावा सुंदर सी भी मुख्य भूमिका में हैं। इन तीनों के अलावा कोवई सरला, योगी बाबू, वेनेला किशोर, श्रीनिवास रेड्डी, सुनील और केएस रविकुमार भी अभिनय करते नजर आएंगे। यह फिल्म 3 मई, 2024 को रिलीज होगी। तेलुगु में इस फिल्म को उसी दिन ‘बाक’ के नाम से रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। उन्हें फिल्म के चौथे भाग से काफी उम्मीदें हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका