RADA
मनोरंजन
Trending

पत्नी शूरा की प्रेग्नेंसी पर अरबाज खान ने लगाई मुहर

अभिनेता, निर्देशक अरबाज खान 57 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। कुछ दिनों पहले अरबाज और शूरा को साथ में देखा गया था। इस बार शूरा का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था और अरबाज उनका ख्याल रख रहे थे। मलाइका से तलाक के छह साल बाद अरबाज की जिंदगी में शूरा के रूप में प्यार वापस आया। अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के अगले पड़ाव के लिए तैयार हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या शूरा गर्भवती है? क्या आप पिता बनने वाले हैं? आख़िरकार, इन सवालों पर अरबाज खान इसका जवाब ‘हां’ में दिया है। दिए इंटरव्यू में अरबाज खान ने कहा, “हां, यह सच है। अब यह बात सभी जानते हैं। हम दोनों के लिए यह बेहद रोमांचक समय है। हम बेहद खुश हैं। हम अपनी जिंदगी में नए मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हां, मैं नर्वस हूं। कोई भी नर्वस होगा। मैं भी कई सालों के बाद फिर से पिता बनने का आनंद लेने जा रहा हूं। यह बिल्कुल नया एहसास है। लेकिन मैं उतना ही उत्साहित भी हूं। इस खबर ने मेरे अंदर खुशी और जिम्मेदारी की भावना पैदा की है। मुझे यह बहुत पसंद है।” अरबाज खान से जब पूछा गया कि वह किस तरह के पैरेंट बनेंगे, तो वह बोले, “इसकी कोई कैटिगरी नहीं है। आपको बस एक अच्छा पैरेंट बनना है। एक अच्छा पैरेंट वो होता है, जो अपने बच्चे के लिए आस-पास रहता है, जो चौकस रहता है, जो उसे प्यार करता है और देखभाल करने वाला होता है। मैं बस यही बनना चाहता हूं।”

शूरा और अरबाज ने 2023 में शादी की थी। शूरा की यह दूसरी शादी है। पहले पति से उनकी एक बेटी है। अरबाज का मलाइका से एक बेटा अरहान अभी 22 साल का है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका