RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

Arbi Snacks Recipes: अरबी से बनाएं ये 3 स्वादिष्ट रेसिपीज, करेंगे सभी पसंद

चाय के साथ या फिर शाम के वक्त स्नैक खाने का एक अलग ही मज़ा होता है। इसलिए कई लोग आलू, प्याज, गोभी आदि चीजों से स्नैक्स बनाते रहते हैं। लेकिन अगर आप एक ही स्नैक खा-खाकर बोर हो गए हैं तो फिर आपको कुछ नया ट्राई करने की ज़रूरत है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वैसे तो आपने अरबी की सब्जी एक बार नहीं बल्कि कई बार ट्राई किया होगा लेकिन, क्या आप कभी अरबी से स्नैक्स बनाने की कोशिश की है। इस आर्टिकल में हम आपको एक नहीं बल्कि तीन ऐसी स्नैक्स की रेसिपीज बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अरबी से बना सकते हैं। यक़ीनन इन रेसिपीज को एक बार ट्राई करने के बाद बार-बार बनाना पसंद करेंगे। आइए जानते हैं।

अरबी का कटलेट बनाएं

सामग्री

अरबी-10-12
मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
नमक-स्वादानुसार
अमचूर पाउडर-1/2 चम्मच
चाट मसाला-1 चम्मच
धनिया पत्ता-2 चम्मच
जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
तेल- तलने के लिए

बनाने का तरीका
सबसे पहले अरबी को साफ करके कुकर में डालकर अच्छे से उबाल लें।
ठंडा होने के बाद सभी अरबी को छीलकर किसी बर्तन में रख लें और अच्छे से मैश कर लें।
इधर एक पैन में जीरा को डालकर गर्म कर लें और अरबी को डालकर कुछ देर पका लें।
अब अरबी बैटर में अन्य सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।(आलू से बनाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स)
सामग्री मिक्स करने के बाद मिश्रण में से लेकर कटलेट के आकार में बना लें।
इसके बाद एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो कटलेट को डालकर ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
इसे भी पढ़ें:कुकिंग के लिए कंवेक्शन ओवन का करते हैं इस्तेमाल तो रखें इन बातों का ध्यान

अरबी के चिप्स बनाएं

अरबी-10-12
चाट मसाला-1 चम्मच
काली मिर्च-1 चम्मच
तेज-तलने के लिए
बनाने का तरीका
सबसे पहले अरबी को साफ कर लें। अब इसे कुकर में डालकर उबाल लें।
ध्यान रहे कि अरबी को आधा गलने तक ही उबालना है।
अरबी उबालने के बाद कुछ देर पानी में ठंडा होने के लिए रख दें।
ठंडा होने के बाद गोल-गोल पीस में चिप्स के आकर में काट लें और एक दिन के लिए धूप में रख दें।
अगले दिन एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें।
तेल गर्म होने के बाद चिप्स को डालकर डीप फ्राई कर लें।
फ्राई करने के बाद चिप्स के ऊपर चाट मसाला और काली मिर्च डालकर खाने के लिए सर्व करें।

अरबी की मसालेदार स्नैक्स बनाएं

सामग्री

अरबी-10-12
नमक-स्वादानुसार
गरम मसाला-1/2 चम्मच
हल्दी-1/2 चम्मच
शिमला मिर्च-1/2
तेल-तलने के लिए
जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
धनिया पत्ता-2 चम्मच

बनाने का तरीका
सबसे पहले अरबी को छीलकर कुकर में डालें और उबाल लें।
ध्यान रहे कि अरबी को आधा गलने तक ही उबालना है।
अरबी उबालने के बाद अपने अनुसार पीस में काट लें।(कच्चे केले बनाएं 3 स्वादिष्ट रेसिपीज)
इधर एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद जीरा, गरम मसाला, शिमला मिर्च, हल्दी और नमक को डालकर कुछ देर भून लें।
अब इसमें अरबी को डालकर 5 मिनट के लिए अच्छे से भून लें।
अरबी भूनने के बाद प्लेट में निकालकर धनिया के पत्तों से गार्निश कर लें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका