छत्तीसगढ़
Trending

चौथे वेस्ट जोन कराटे प्रतियोगिता में अर्चित को रजत पदक

रायपुर । शहर के अर्चित श्रीवास्तव ने चौथे वेस्ट जोन कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है।

इंदौर में 16- 18 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अर्चित ने सब जुनियर ग्रुप में 20 किलोग्राम वर्ग में कुमेटी फाइट स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। स्पर्धा में सब जुनियर, जुनियर,कैडेट, अंडर 21 ,सीनियर वर्गों में महिला एवं पुरूषों के फाइट एवं काता की अलग- अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और गोवा के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में प्रबंधक विकास श्रीवास्तव के पुत्र अर्चित तीसरी कक्षा के छात्र हैं और कराटे का नियमित प्रशिक्षण लेते हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper