tips and trick

क्या आप भी AC और Induction एक साथ चला रहे हैं? रहें सावधान! लग सकता है जुर्माना

LPG सिलेंडर की किल्लत की वजह से लोगों ने घरों में Induction Cooktop यूज करना शुरू कर दिया है। गर्मी के मौसम में AC की भी जरूरत पड़ रही है। अगर, आप भी एक साथ एसी और इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। आपको बिजली विभाग की तरफ से भारी जुर्माने का नोटिस भी आ सकता है। अब आप भी सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों होगा?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिजली विभाग से आएगा नोटिस?

आम तौर पर लोग घरों में बिजली का कनेक्शन लेते हुए 1 या 2 किलोवाट का लोड लेते हैं। इस पर आप घर के बेसिक लाइट्स, पंखे, कूलर और एक एसी भी चला सकते हैं। इंडक्शन और एसी दोनों साथ में चलाने पर यह लोड तय मानक से बढ़ जाता है, जिसकी वजह से बिजली विभाग की तरफ से आपको नोटिस मिल सकता है। साथ ही, आपके घर का बिजली बिल भी बढ़े हुए लोड के मुताबिक ही कैलकुलेट होता है।

2000 किलोवॉट का इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करते समय यह आमूमन 2kW का लोड लेता है। वहीं, घर में उसी समय अगर आप 1.5 टन का एसी चला रहे हैं तो यह भी करीब 1 से 1.5kW का लोड लेगा। इस तरह से कुल लोड 3.5kW होगा। आपके घर में गर्मियों के दिन में पंखे, कूलर या फिर अन्य अप्लायंसेज भी चलते हैं, जिसे मिलाकर कुल लोड 4kW के पार पहुंच सकता है। 2kW का कनेक्शन होने पर अगर आप 4kW की खपत करते हैं तो नोटिस आ सकता है। कई बार तो आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

कैसे बचें?

LPG की किल्लत की वजह से इंडक्शन इस्तेमाल करना लोगों की मजबूरी हो गई है। ऐसे में आपको यह ध्यान रखना होगा कि जिस समय आप इंडक्शन इस्तेमाल कर रहे हैं, उस समय एसी का लोड न दें। ऐसा करने से कुल बिजली का लोड आपके कनेक्शन के तय मानक के आस-पास ही रहेगा।

इसके अलावा आप बिजली विभाग को अपने कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए आवेदन दे सकते हैं। आप अपने कनेक्शन का लोड 5kW तक करवा सकते हैं। हालांकि, इसमें आपको लोड बढ़ाने के चार्ज अलग से देने पड़ सकते हैं।

एसी या इंडक्शन चलाते समय आपको घर के अन्य इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज को जरूरत न होने पर बंद कर देना चाहिए, ताकि बिजली का लोड कम हो और बिल भी कम आए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका