छत्तीसगढ़
Trending

भारती जन सेवा संघ द्वारा आयोजित भजन संध्या में आरु साहू ने बनाया भक्तिमय माहौल

भारती जन सेवा संघ के भजन संध्या में शामिल हुए रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू

रायपुर । भारती जन सेवा संघ के द्वारा रायपुर के डगनिया में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला कही जाने वाली आरु साहू ने सुंदर मंत्रमुग्ध कर देने वाले गानों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डगनिया और उसके आसपास के कई गांव और रायपुर शहर के लोग बड़ी संख्या में भजन कीर्तन सुनने पहुंचे।

कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू सम्मिलित हुए। उन्होंने भारती जन सेवा संघ को इस मनमोहक आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भारती जन सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डगनिया में संघ के द्वारा यह पहला सांस्कृतिक आयोजन किया गया। भजन संध्या में श्री बाल गणेश उत्सव समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को शांति पूर्वक संपन्न कराया।  श्री बाल गणेश उत्सव समिति के सदस्य ईशान ने बताया, युवाओं ने भजनों पर आकर्षक नृत्य किया, जिससे भजन संध्या का आनंद और बढ़ गया। भारती जन सेवा संस्था सांस्कृतिक आयोजन के जरिए देश और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही है। इसके मंच से युवा प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper