छत्तीसगढ़

निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग ने जनशिकायत मिलते ही श्याम खाटू मन्दिर समता कॉलोनी पहुंचमार्ग पर लगाए गए ठेलों, गुमटियों को हटाया और त्वरित रूप से मार्ग आवागमन सुगम बनाया

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जनशिकायत मिलते ही जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्षेत्र अंतर्गत समता कॉलोनी में  श्याम खाटू मन्दिर पहुंचमार्ग में सुगम आवागमन देने जनशिकायत मिलते ही तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और जोन 7 जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन 7 नगर निवेश उपअभियंता प्रेरणा अग्रवाल एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में अभियान चलाकर  श्याम खाटू मन्दिर समता कॉलोनी पहुंचमार्ग के दोनों ओर सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को स्पष्ट समझाइश दी गयी और सड़क पर कब्जा करने वाले ठेलों और गुमटियों को हटाया गया और श्री श्याम खाटू मन्दिर परिसर के बाहर सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए सड़क किनारे किया गया और जनसुविधा और नागरिकों के सुगम आवागमन में बाधा नहीं डालने के निर्देश दिए गए, अन्यथा की स्थिति में ठेला, गुमटी अभियान चलाकर हटाने की चेतावनी दी गयी. अभियान मार्ग में जनसुविधा हेतु सुगम आवागमन बनाये रखने आगे भी जनहित की दृष्टि से निर्देशानुसार जारी रहेगा.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका