अपराध
Trending

कोरबा में  उपसरपंच के साथी पर हमला, मचा हड़कंप

काेरबा । कोरबा जिले में कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोरबी के उपसरपंच के साथी कृष्णा पांडे को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। घटना साेमवार की रात करीब 8 बजे की है, जब उपसरपंच और कृष्णा पांडे मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब उपसरपंच मोटरसाइकिल चालू कर आगे बढ़ने लगे, तभी पीछे से फटाखे फूटने जैसी आवाज आई। उपसरपंच ने सोचा कि बाइक से कोई पत्थर टकराया होगा, लेकिन जब पीछे की ओर देखा तो कृष्णा पांडे लहूलुहान नजर आया। उसके पीठ से खून बहता दिखा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए घायल को कटघोरा अस्पताल लाया , जहां से उच्च उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

घायल युवक के रीढ़ की हड्डी में गोली जैसा कुछ फंसे होने की बात डॉक्टर ने बताई है। पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हमला गोली से हुआ है या फिर छर्रा वाली बंदूक से। इस घटना के बाद से घटनास्थल के आसपास और ग्रामवासियों में दहशत व्याप्त है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper