छत्तीसगढ़
Trending

स्वच्छ वायु गुणवत्ता सुधार हेतु नगर निगम की पहल : उपमुख्यमंत्री साव ने किया ई-चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर ।  स्वच्छ वायु गुणवत्ता सुधार कार्य योजना के तहत रायपुर शहर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से स्‍थापित पहले ई-चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण  आज मंगलवार काे उपमुख्यमंत्री  अरूण साव ने किया। इस दौरान श्री साव ने सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, स्थानीय विधायक  सुनील सोनी व उत्तर रायपुर के विधायक  पुरंदर मिश्रा की उपस्थिति में जन जागरूकता से जुड़े स्वच्छ वायु संदेश युक्त पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विकास विभाग के संचालक  कुंदन कुमार, रायपुर नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा, बीरगांव नगर निगम आयुक्त  युगल उर्वशा सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


जिला प्रशासन रायपुर के मार्ग दर्शन में रायपुर नगर निगम व बीरगांव नगर निगम, जिला परिवहन कार्यालय, सीएसआईडीसी पर्यावरण संरक्षण मंडल, पुलिस व यातायात विभाग मिलकर स्वच्छ वायु गुणवत्ता सुधार कार्य योजना पर काम कर रहे हैं। 15 वें वित्त आयोग भारत सरकार के दिशा निर्देश में रायपुर व बीरगांव में ई-चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है एवं सघन वृक्षारोपण के साथ ही धूल मुक्त सड़कों के निर्माण की दिशा में पहल की जा रही है। प्रदूषण के स्वास्थ्यगत खतरों को देखते हुए नॉन मोटराइज्ड मार्ग निर्धारित करने, पक्षी विहार तैयार करने व शहरी उद्यानों के रख-रखाव पर ध्यान दिया जा रहा है।


रायपुर में नगर निगम द्वारा सी एण्ड डी प्लांट भी शुरू किया गया है, जिससे भवन निर्माण व विध्वंस सामाग्री से पुनः उपयोग किए जाने हेतु पेवर, गमले व निर्माण कार्य में उपयोग किए जाने सामाग्री का निर्माण किया जा रहा है। इस संयंत्र का संचालन महिला स्व-सहायता समूह कर रही है। सी.सी. रोड और बी.टी. मार्गों का निर्माण व संधारण भी नगर निगम कर रहा है, जिसके माध्यम से धूल को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य मार्गों की सफाई यांत्रिक पद्धति से कर धूल को निगमित किए जाने रूप रेखा भी नगर निगम ने तैयार की है। जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया व संवाद के विभिन्न साधनों का उपयोग करते हुए इस अभियान में आम नागरिकों की भागीदारी ली जा रही है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper