RADA
खेल

सुपर-8 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया क्वालिफाई

सुपर-8 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया क्वालिफाई

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को नामीबिया के खिलाफ नौ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। टी20 विश्व कप 2024 में लगातार तीसरी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के बाद मिचेल मार्श की टीम सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : तपती गर्मी के मौसम में इस तरह रखें अपने पौधों की देखभाल

नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया ने 17 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 72 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 5.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर 74 रन बनाए और 86 गेंदों के शेष रहते नौ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत की हीरो एडम जम्पा रहे जिन्होंने मात्र 12 रन खर्च कर चार विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुा गया।

ये खबर भी पढ़ें : बिना यूपीआई पिन एंटर किए कर सकते हैं डिजिटल पेमेंट

75 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन किया और 5.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने पारी की अच्छी शुरुआत की।

ये खबर भी पढ़ें : ग्रीष्मावकाश में पथिकों को गुड़ पानी पिलाने का मजा

इस मैच में दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी हुई। वॉर्नर आठ गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने संभाला। दोनों के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई। हेड 34 और मार्श 18 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए डेविड विसी ने एक विकेट लिया। इसके अलावा कोई गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर सका।

ये खबर भी पढ़ें :Excessive consumption of these things is dangerous, ICMR advises

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका