RADA
छत्तीसगढ़

Raipur news: अवैध प्लाटिंग, निर्माण पर कार्यवाही के निर्देश

Raipur news: अवैध प्लाटिंग, निर्माण पर कार्यवाही के निर्देश

रायपुर. निगम मुख्यालय में नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग की सलाहकार समिति की बैठक महापौर एजाज ढेबर, एम आईसी सदस्य श्री कुमार मेनन, आयुक्त अबिनाश मिश्रा सहित सलाहकार समिति सदस्य निगम जोन 9 जोन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, पार्षद सर्वश्री रोहित साहू, उत्तम साहू, भोलाराम साहू, पुरुषोत्तम बेहरा, तिलक पटेल, वीरेन्द्र देवांगन, निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, प्रभारी नगर निवेशक श्री निशिकांत वर्मा, नगर निवेश विभाग के कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं की उपस्थिति में हुई. बैठक में आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने जोन क्रमांक 9 एवं 10 के क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग के सभी प्रकरणों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही अभियान चलाकर करने के निर्देश जोन नगर निवेश विभाग के अधिकारियों को दिये.आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी जोनों के नगर निवेश अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं पर भी अवैध प्लाटिंग की शिकायत लंबित ना रहे.अवैध प्लाटिंग के प्रकरण की जानकारी मिलते ही सम्बंधित जोन का नगर निवेश विभाग तत्काल अभियान चलाकर स्थल पर कड़ी कार्यवाही करे. महापौर एजाज ढेबर, एमआईसी सदस्य श्री कुमार मेनन ने अवैध निर्माण के सभी प्रकरणों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही अभियान चलाकर करने के निर्देश दिये हैँ. सलाहकार समिति की बैठक में महापौर श्री एजाज ढेबर एवं एमआईसी सदस्य श्री श्री कुमार मेनन ने राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में नालों पर हुए अवैध कब्जोँ को अभियान चलाकर प्राथमिकता से हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैँ. सलाहकार समिति की बैठक में सदस्य वार्ड पार्षदगणों ने सुझाव दिये. ईडब्ल्यूएस मकानों हेतु नियमानुसार बिल्डर्स द्वारा छोड़ी गयी भूमियों को संरक्षित रखने के निर्देश दिये गये.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका