कुर्की और सीलबंदी की कार्रवाई से बचें: 31 मार्च तक टैक्स न पटाने पर लगेगा 17% भारी जुर्माना, निगम की अंतिम चेतावनी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों के राजस्व विभाग अंतिम नियत तिथि दिनांक 31 मार्च 2026 को महावीर जयन्ती के अवकाश दिवस पर आम कार्य दिवस की तरह जनसुविधा हेतु राजस्व वसूली के लिए खुलेंगे, मोर रायपुर एप और ऑनलाइन लिंक https://mcraipur.in/ से ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की सुविधा की रहेगी उपलब्धता
रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा प्रतिदिन निरन्तर अभियान चलाकर नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 70 वार्डों के समस्त बड़े बकायादारों को अवगत करवाया जा रहा है कि बकाया राशि नगर निगम राजस्व विभाग को अदा नहीं किये जाने की स्थिति में सम्बंधित सभी बड़े बकायादारों पर कुर्की और सीलबंदी करने की नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई की परेशानी और तनाव से बचने सम्बंधित समस्त बड़े बकायादार नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग को तत्काल अपना सम्पूर्ण बकाया अदा कर दें. सभी सम्पतिकरदाता नागरिक अपना देय सम्पतिकर तत्काल नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग को अदा कर दें और अंतिम नियत तिथि दिनांक 31 मार्च 2026 तक करों की अदायगी नहीं किये जाने की स्थिति में नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार सहित बकाया राजस्व की वसूली की सख्त कार्रवाई की मानसिक परेशानी और तनाव से सुरक्षित रहें.
नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त 10 जोन कार्यालय के राजस्व विभाग और समस्त सदर काउंटर अंतिम देय तिथि दिनांक 31 मार्च 2026 को दिनांक 31 मार्च 2026 को महावीर जयन्ती के शासकीय अवकाश दिवस पर आम कार्य दिवस की भांति जनहित में जनसुविधा हेतु राजस्व वसूली के लिए सामान्य कार्यालयीन दिवस की तरह खुले रहेंगे. सभी सम्पतिकरदाता नागरिक जोन कार्यालय जाकर अपना देय सम्पतिकर तत्काल अदा कर देवें .
इसके अतिरिक्त नगर पालिक निगम रायपुर के मोर रायपुर एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके और ऑनलाइन लिंक https://mcraipur.in/ से ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की जनसुविधा की उपलब्धता रहेगी . जिससे कोई भी सम्पतिकरदाता नागरिक अपने सम्पतिकर सहित समस्त निगम करों का भुगतान घर बैठे एक क्लिक पर आसानी से रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग कोसहज और सरल तरीके से कर सकेगा . रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों के रहवासी सम्पति करदाता नागरिकों को इस सहज और सरल तरीके से प्राप्त हो रही प्रशासनिक जनसुविधा का लाभ अधिकाधिक संख्या में दिनांक 31 मार्च 2026 की अंतिम नियत तिथि तक ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान करके अवश्य प्राप्त करना चाहिए.

