उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम के लिए 19 को प्रस्थान करेगी बाबा की चल विग्रह डोली

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के रूप में प्रतिष्ठित केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए आगामी 22 अप्रैल को प्रातः 08:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं के अनुरूप श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले बाबा की चल-विग्रह डोली 19 धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भगवान केदारनाथ की चल-विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से पारंपरिक विधि-विधान के साथ धाम के लिए 19 काे प्रस्थान करेगी। इससे पहले 18 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में सायंकालीन आरती के पश्चात पूर्व परंपरानुसार भैरवनाथ पूजा होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 19 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की चल विग्रह डोली ऊखीमठ से प्रस्थान कर फाटा पहुंचेगी। इसके उपरांत 20 अप्रैल को डोली प्रातः फाटा से प्रस्थान कर गौरीकुंड स्थित पवित्र गौरीमाई मंदिर पहुंचेगी और रात्रि विश्राम करेगी। अगले चरण में डाेली 21 अप्रैल को प्रातः गौरीकुंड से प्रस्थान कर भगवान की डोली श्री केदारनाथ धाम स्थित मंदिर भंडार पहुंचेगी। इसके साथ ही धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम प्रारंभ हो जाएगा। 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे, शुभ मुहूर्त में, वैदिक मंत्रों एवं पूजा-अर्चना के मध्य भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, जिसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हाे जाएगा।

जिला प्रशासन ने केदारनाथ की यात्रा के लिए सभी तैयारियाें काे अंतिम रूप दे दिया है। प्रशासन देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराएं तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर अपनी यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित बनाएं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका