
बारिश में खूब बिक रहा है बाबू गोशा , खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, डाइट में करें शामिल
बाबूगोशा एक मौसमी फल है, जो केवल मानसून के महीने में ही मिलता है। बाबूगोशा खाने में मीठा होने के साथ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी। इसके सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता हैं। बाबूगोशा अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। इसको काटकर इसके बीज अलग करके इसमें काला नमक डालकर खाया जा सकता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होने के साथ हार्ट भी हेल्दी रहता है। बाबूगोशा में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, इस कारण इसे वजन कम करने वाले व्यक्ति भी आसानी से खा सकते हैं। इसके सेवन से पेट में कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं बाबूगोशा खाने के अन्य फायदों के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
बाबूगोशा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या को कम करता हैं। इसके सेवन से पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इस कारण गट हेल्थ में भी सुधार होता है। यह मल को साफ्ट भी बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है।
इम्यूनिटी मजबूत करें
बाबूगोशा के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन सी मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करता हैं। बाबूगोशा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को दूर करने के साथ शरीर को हेल्दी रखते हैं।
वजन घटाने में सहायक
बाबूगोशा शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसके सेवन से वजन भी नहीं बढ़ता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन कम करने में मदद करती है। वहीं बाबूगोशा में फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। इस कारण आप अतिरिक्त खाने से बच जाते है और वजन भी कम होता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करें
बाबूगोशा के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाला पेक्टिन तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट संबंधी बीमारियों को भी दूर करता हैं। इसमें मौजूद फाइबर हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें
बाबूगोशा के सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखता है। इसके सेवन से तनाव कम होता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
बाबूगोशा शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

