
बंजारी माता मंदिर क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक शौचालय की सौगात: महापौर मीनल चौबे ने 17 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत डॉ. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बंजारी माता मन्दिर के समीप पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 17 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से 6 सीटर 1 नवीन आकांक्षीय शौचालय का शीघ्र निर्माण और विकास करने नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्री भोलाराम साहू, डॉ ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 पार्षद श्रीमती मीरा ठाकुर, स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद श्री आनंद अग्रवाल, जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री कमलेश मिथलेश,उप अभियंता स्वच्छ भारत मिशन शाखा सुश्री कृष्णा राठी, जोन 7 उप अभियंता श्री सुरेन्द्र श्रीवास सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आमजनों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए कार्यरम्भ किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन क्रमांक 7 और नगर निगम मुख्यालय स्वच्छ भारत मिशन शाखा के संबंधित अधिकारियों को स्वीकृति अनुसार शीघ्र नवीन आकांक्षीय शौचालय का निर्माण और विकास कार्य बंजारी माता मन्दिर के समीप पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में नागरिकों को जीवन में स्वस्थ परिवेश देने प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करवाना प्राथमिकता के साथ जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया।

