RADA
छत्तीसगढ़
Trending

देवस्नान चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ शुभारंभ हुआ बस्तर गोंचा पर्व  

जगदलपुर । रियासत कालीन बस्तर गोंचा पर्व 2025 में देव स्नान चंदन जात्रा पूजा विधान 11 जून बुधवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के उमाशंकर पाढ़ी एवं राधाकांत पानीग्राही के नेतृत्व में संपन्न करवाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परंपरानुसार ग्राम आसना से महेंद्र जाेशी के निवास में स्थापित भगवान शालीग्राम काे लाकर श्रीजगन्नाथ मंदिर में स्थापित किया गया, तत्पश्चात 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों द्वारा इंद्रावती नदी से पवित्र जल लाकर शताब्दियों पुरानी परंपरानुसार भगवान शालीग्राम का पंचामृत, चंदन एवं इंद्रावती नदी के पवित्र जल से अभिषेक कर विधि-विधान से देव स्नान पूर्णिमा चंदन जात्रा पूजा विधान संपन्न किया गया । तत्पश्चात भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी, माता सुभद्रा एवं बलभद्र के 22 विग्रहों को मुक्ति मंडप में स्थापित किया किया गया । भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी, माता सुभद्रा एवं बलभद्र के विग्रहों को मुक्ति मंडप में स्थापित किये जाने के साथ ही, भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी का अनसर काल आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रथमा 12 जून से प्रारंभ होकर आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या 25 जून तक जारी रहेगा, इस दौरान दर्शन वर्जित होगा।

360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि, बस्तर गोंचा पर्व रियासतकालीन परम्परानुसार समस्त पूजा विधान संपन्न किये जायेगें, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। 26 जून को नेत्रोत्सव पूजा विधान के साथ प्रभु जगन्नाथ के दर्शन होंगे। 27 जून को श्रीगोंचा रथ यात्रा पूजा विधान के साथ ही भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी जनकपुरी सिरहासार भवन में नौ दिनों तक श्रृद्धालुओं के दर्शनार्थ स्थापित होगें, इस दौरान समस्त श्रृद्धालुओं को पुण्य लाभ का पावन अवसर प्राप्त होगा।

बस्तर गाेंचा समिति के अध्यक्ष चिंतामणी पांडे ने बताया कि, बस्तर गोंचापर्व 2025 में देव स्नान पूर्णिमा चंदन जात्रा पूजा विधान 11 जून ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि से प्रारंभ हाे गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी का अनसर काल आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रथमा 12 जून से प्रारंभ होकर आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या 25 जून तक जारी रहेगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिप्रदा 26 जून गुरूवार काे नेत्रोत्सव पूजा विधान के साथ भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी, माता सुभद्रा एवं बलभद्र के दर्शन लाभ श्रृद्धालुओं को श्रीमंदिरके बाहर होगें । काे 27 जून शुक्रवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया काे श्रीगोन्चा रथ यात्रा, 30 जून सोमवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष पंचमी काे प्रातः 10 बजे से अखण्ड रामायण पाठ प्रारंभ हाेगा, 1 जुलाई मंगलवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष षष्टी काे हेरा पंचमी पूजा विधान हाेगा, 2 जुलाई बुधवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष सप्तमी काे छप्पन भोग अर्पण, 4 जुलाई शुक्रवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी सामूहिक उपनयन संस्कार, 5 जुलाई शनिवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी बाहुड़ा गोन्या रथ यात्रा एवं कपाट फेड़ा पूजा विधान हाेगा, 6 जुलाई रविवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी देवशयनी एकादशी के साथ बस्तर गाेंचा पर्व का आगामी वर्ष के लिए परायण के साथ संपन्न हाेगा

360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के जगदलपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक पांड़े ने बताया कि, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चंदन जात्रा पूजा विधान के पश्चात भगवान श्रीजगन्नाथ का 15 दिवसीय अनसर काल की अवधि होती है । इस दौरान भगवान जगन्नाथ अस्वस्थ होते हैं, भगवान के अस्वथता के हालात में दर्शन वर्जित होते हैं । भगवान जगन्नाथ के स्वास्थ्य लाभ के लिए औषधियुक्त भोग का अर्पण कर भगवान जगन्नाथ की सेवा 15 दिनों के अनसर काल में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सेवादारों एवं पंडितों के द्वारा किया जायेगा। औषधियुक्त भोग के अर्पण के पश्चात इसे श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। विशेष औषधियुक्त प्रसाद का पूण्यलाभ श्रद्धालु अनसर काल के दौरान श्रीजगन्नाथ मंदिर में पहुंचकर प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन दर्शन वर्जित होगा।

इस दौरान इस अवसर पर देवशंकर पंडा, जीवेंद्र पाण्डे, धनेश्वर जोशी, संतोष पात्र, पूर्व अध्यक्ष हेमंत पाण्डे, महेश पाण्डे, रविन्द्र पाण्डे, रजनीश पाणिग्राही, सुदर्शन पाणिग्राही, नरेंद्र पाणिग्राही, वेणुधर पाणिग्राही, वैभव पाण्डे, ईश्वर पाणिग्राही, आशु आचार्य, गजेंद्र पाणिग्राही, बीम्भाधर पाण्डे, बनमाली पाणिग्राही, दिनेश पाण्डे, महेश्वरी पाण्डे, डाकेश्वरी पाण्डे, प्रशांत पाणिग्राही, आत्मा राम जोशी, पुरषोत्तम जोशी, श्रीमती कंचन आचार्य, महेंद्र पाढ़ी, कैलाश पाण्डे, जगबंधु जोशी, दीनदयाल जोशी, श्रीमती सरिता जोशी, श्रीमती सुनीता पाण्डे, विजय पाण्डे, श्रीमती दयमंती पाणिग्राही, श्रीमती रंभा पाण्डे, अजय जोशी, किशोर पाण्डे, मोहन जोशी, उदयनाथ पाणिग्राही नुरनेश पाणिग्राही एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहित 14 क्षेत्र के समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका