छत्तीसगढ़

इनर व्हील क्लब रायपुर मिडटाउन के गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने, सेवा और महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

आज इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर मिडटाउन द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर सेवा, मित्रता एवं महिला सशक्तिकरण के संकल्प को समर्पित इस आयोजन का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मंजूषा वैषम्पायन जी, एसोसिएशन प्रेसिडेंट श्रीमती विनुथा हरिश जी, आईआईडब्ल्यू प्रेसिडेंट श्रीमती इंगलोग विंडहैम जी, क्लब प्रेसिडेंट श्रीमती श्रद्धा नायक जी एवं क्लब सेक्रेटरी श्रीमती वंदना राजपूत जी सहित सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आत्मीय भेंट एवं विचार-विमर्श का अवसर मिला।

सभी के स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आपके समर्पित प्रयास निरंतर नई प्रेरणा देते रहें, यही शुभकामनाएँ।

“ग्रो एंड फ्लोरिश” (Grow & Flourish) की भावना के साथ समाज सेवा का यह कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper