छत्तीसगढ़

सुहिणी सोच का ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ कार्यक्रम बना रिश्तों की मिठास और संस्कृति का शानदार उत्सव

350 से अधिक लोगों की उपस्थिति, सास-बहू की 12 जोड़ियों ने जीता सबका दिल

रायपुर – सुहिणी सोच संस्था द्वारा आयोजित ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ कार्यक्रम शनिवार शाम 5 बजे विमतारा हॉल, रायपुर में भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सावन की फुहार के बीच सास-बहू के प्रेम का यह अनूठा संगम सभी के लिए यादगार बन गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम का शुभारंभ भाभी मां के कर-कमलों से दीप प्रज्वलन, झूलेलाल आरती एवं गायत्री मंत्र के साथ हुआ। शुरुआत में दर्शकों के लिए मजेदार प्रश्न-उत्तर रखे गए, जिसने माहौल को और जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सास-बहू की 12 जोड़ियों का रैंपवॉक एवं टैलेंट राउंड रहा। सुहिणी सोच की सदस्यों ने भी रैंपवॉक किया और एक धमाकेदार नृत्य प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। सभी 12 जोड़ियों को विभिन्न आकर्षक टाइटल से सम्मानित किया गया।

परिणाम इस प्रकार रहे:
विजेता: मनीषा सचदेव एवं रिया सचदेव
द्वितीय: काजल सचदेव एवं कृषा सचदेव
कार्यक्रम में ‘सावन क्वीन’ का ताज निकिता रेलवानी को पहनाया गया।
इसके बाद ग्रैंड तंबोला आयोजित किया गया, जिसमें विजेताओं को सिल्वर एवं गोल्ड उपहार प्रदान किए गए। साथ ही तीन लकी ड्रॉ भी निकाले गए।
कार्यक्रम में मेंटर सीए चेतन तारवानी एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्रीचंद सुंदरानी जी, जितेंद्र बडवानी जी, सुदेश मंधान जी, श्री मन्नूलाल जी,राजू भाई तारवानी एवं लधाराम नैनवानी जी उपस्थित रहे।

अपने प्रेरणादायक शब्दों में सीए चेतन तारवानी ने कहा कि सास-बहू यदि एक-दूसरे का सम्मान करें, तो रिश्तों में मिठास, घर में सुख-शांति और बरकत बनी रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि एक के क्रोधित होने पर दूसरे का शांत रहना कई समस्याओं का सरल समाधान है।

सुहिणी सोच की संस्थापिका मनीषा तारवानी, अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी एवं IPP दीक्षा बुधवानी ने अपने उद्बोधन में संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत से अंत तक हाई-टी व्यवस्था निरंतर रही इस प्रोग्राम के डायरेक्टर महक होतवानी,ईशानी तोतलानी,जूही दरयानी,रेखा पंजवानी,स्नेहा बुधवानी,जागृति जोतवानी, पाखी मटलानी,सोनिया हेमनानी एवं पूजा हिंदुजा थे इस प्रोग्राम के जज थे डॉ मनीषा शर्मा,डॉ दीप्ति मिश्रा एवं सपना जैन अंत में सचिव रेणु कृष्णानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जानकारी: मीडिया प्रभारी – रेखा पंजवानी एवं ज्योति बुधवानी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका