RADA
मनोरंजन
Trending

माता-पिता बनने से पहले रणवीर-दीपिका ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों की मुलाकात ‘रामलीला’ के सेट पर हुई थी और 2018 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के पिछले छह साल बाद अब इस कपल के घर एक नया मेहमान आने वाला है। हाल ही में रणवीर और दीपिका ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : जटाशंकर धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर पलटी, चार लोगों की मौत

दीपिका ने पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वह और रणवीर सितंबर में माता-पिता बनने वाले हैं। दीपवीर किसी भी शुभ कार्य से पहले मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर जाते हैं। जब उनकी शादी हुई तो उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत सिद्धिविनायक के दर्शन से की। अब अपनी दुनिया में नए मेहमान के आने से पहले कपल ने सिद्धिविनायक के दर्शन किए।

ये खबर भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं मोतीचूर के स्वादिष्ट लड्डू का भोग

ये खबर भी पढ़ें : अगस्‍त 391588 यूनिट्स की बिक्री टीवीएस ने की

शनिवार को गणेश चतुर्थी पर रणवीर और दीपिका ने अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन किए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दीपिका सोने की कढ़ाई वाली हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि रणवीर सिंह सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में रणवीर और दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर में प्रवेश करते हुए अपने आस-पास के लोगों का अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के अंत में रणवीर दीपिका का हाथ पकड़कर उन्हें मंदिर की ओर ले जाते नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री बगिया कैंप कार्यालय से मरीजों को मिल रही है तत्काल सहायता

एक अन्य वीडियो में रणवीर और दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर में आरती में भाग लेते नजर आ रहे हैं। रणवीर आरती में लीन हैं और तालियां बजा रहे हैं। इस बीच दीपिका हाल ही में फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आईं। वह अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगी। रणवीर सिंह फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : ‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा, महतारी वंदन तिहार का भव्य आयोजन

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका