RADA
उत्तरप्रदेश

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर साइबर ठगी से सतर्क रहें अभिभावक एवं छात्र: भगवती सिंह

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के सचिव भगवती सिंह ने शुक्रवार को वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर परीक्षार्थियों, अभिभावकों और आम जनमानस को साइबर अपराधियों से सावधान रहने की अपील की है। सचिव ने चेताया है कि कुछ साइबर ठग विभिन्न माध्यमों से छात्रों को भ्रमित कर सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिषद के सचिव के मुताबिक साइबर अपराधी परीक्षार्थियों को सीधे फोन कर उनके अंकों का विवरण देने या अंक बढ़ाने का झांसा दे सकते हैं। इसके साथ ही वे यह दावा भी कर सकते हैं कि उनकी पहुंच बोर्ड के मुख्य डाटाबेस तक है। ऐसे मामलों में अपराधी परिषद के कर्मचारियों के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी पहचान भी बता सकते हैं।

सचिव ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की किसी भी गतिविधि से सावधान रहें। उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से ऐसे साइबर अपराधियों की पहचान कर, उनके खिलाफ आईटी एक्ट एवं बीएनएस की सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षार्थियों व अभिभावकों के लिए जरूरी निर्देश

सचिव ने साइबर ठगों से सावधान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज या ईमेल का जवाब न दें।

अपनी व्यक्तिगत जानकारी, रोल नंबर या अंक विवरण किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। ऐसे कॉल आने पर उसे रिकॉर्ड करें और तुरंत अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को तत्काल सूचना दें। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

परिषद ने सभी विद्यालयों, प्रधानाचार्यों और अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि किसी भी छात्र या अभिभावक के साथ ठगी न हो सके।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका