RADA
छत्तीसगढ़

अपने गिरेबान में झांकना चाहिए भूपेश बघेल को : गौरी शंकर श्रीवास।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर : प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष और किसान नेता गौरीशंकर श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि सच्चाई को बिना किसी बौखलाहट के स्वीकार करना चाहिए। श्रीवास ने कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलजी को ख़ुद की सरकार से भी अधिक राशि एकमुश्त मिली है तो इसे स्वीकार करने में स्मस्या का है? उन्हें बिना किसी हीलाहवाली के धन की अधिकतम क़ीमत मिलने पर विष्णुदेव साय जी की सरकार का कृतज्ञ होना चाहिए। पहले उन्हें ख़ुद भी धान खरीदी की अंतर की राशि टुकड़ों में लेनी पड़ती थी और उसके लिए उन्हें दस जनपथ में आदेश की प्रतीक्षा रहती थी। भारतीय जनता पार्टी की किसान हितैषी सरकार ने 25 लाख किसानों में खाते में एकमुश्त रकम डाला है जिससे कांग्रेस नेताओं को भी होली से पहले लाखों रुपये मिले हैं। इस पर बौखलाहट समझ से परे है। श्रीवास ने कहा कि प्रदेश के किसान बेहतर जानते हैं कि कांग्रेस में शासन में उन्हें अपनी ही फसल बेचने के लिए कितनी जद्दोजहद करनी होती थी। उनके समय तो रकबा कटौती के कारण किसानों को आत्महत्या तक करनी पड़ी थी। सैकड़ों किसानों ने तब आत्महत्या की थी, जो बाकायदे एनसीआरबी के आंकड़ों में दर्ज है। उन्होंने कहा कि धान बेचने के लिए किसानों को तब आंदोलन करना पड़ता था, भूपेशजी की सरकार उन पर बर्बरता से लाठी चार्ज करती थी। जेल भेज देती थी। हालत यह थे कि बिजली कटौती की शिकायत करने पर राजद्रोह का मुकदमा लाद दिया जाता था।

गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि धान खरीदी में आंकड़े सार्वजनिक है। कोई भी इसे विभागों से प्राप्त कर सकता है। ऐसे ही कांग्रेस की सरकार तब भाजपा के बड़े नेताओं के आंकड़े को प्रस्तुत करती थी। अब जब दांव उल्टा पड़ा है तो बौखला रहे हैं, यह अनुचित है। श्रीवास ने कहा कि कांग्रेस को बड़ा मन दिखाते हुए यह स्वीकार करना चाहिए कि भाजपा की सरकार में उन्हें बिना किसी भेदभाव के अपने उपज की अधिकतम राशि मिली है जितना इससे कभी उनके स्वयं की सरकार में भी नहीं मिला था। श्रीवास ने कहा कि यह तो केवल कृषक उन्नति योजना का पैसा है, जो इन्हें मिला है। बिना किसी निजी हमले के इन्हें यह स्वीकार करना चाहिए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका