पंजाब

Ludhiana में बड़ा हादसा! दो मंजिला इमारत के गिरने से मलबे में दबे मजदूर

लुधियाना : लुधियाना में दर्दनाक हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि रूपा मिस्त्री गली में खस्ता हालत में पुरानी दो मंजिला बिल्डिंग को गिरा रहे दो मजदूर मलबे के नीचे आकर दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार दोपहर के समय खस्ता हालत में खड़ी बिल्डिंग को मजदूर गिराने का काम कर रहे थे, जिस छत पर खड़े होकर बिल्डिंग को वह तोड़ रहे थे। वह छत की हालत खस्ता होने के चलते एकदम जमीन पर आ गई। जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार बाहर निकल आए। गंभीर रूप से घायल व लहुलूहान हो चुके दो मजदूरों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि एक मजदूर की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते किसी निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका