छत्तीसगढ़

राजधानी में बड़ा हादसा—निर्माणाधीन साइट पर धंसी मिट्टी, मजदूर की दबकर मौत, इलाके में हड़कंप…

रायपुर। रायपुर के कचना स्थित रहेजा अवाना के कंस्ट्रक्शन साइट पर बड़ी दुर्घटना हो गई। निर्माणाधीन साइट की मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान झारखंड गढ़वा निवासी गुड्डू रवि के रूप में हुई है। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 4 अप्रैल को कचना स्थित रहेजा अवाना के निर्माणाधीन साइट पर काम चल रहा था। मजदूर अपने-अपने काम पर लगे हुऐ थे। इसी बीच अचानक मिट्टी धंस गई और उसके नीचे एक कारपेंटर दब गया।

मजदूर के दबने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद मजदूरों ने मलबे में दबे मजदूर को निकालने रेस्क्यू शुरू किया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद मजदूर को आखिरकार बाहर निकाला गया और उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी खम्हारडीह पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान झारखंड के गढ़वा जिला निवासी गुड्डू रवि के रूप में की। निर्माणाधीन साइट पर मृतक कारपेंटर का काम करता था।

मृतक गुड्डू एक महीने पहले ही कंस्ट्रक्शन साइड पर काम करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं थे, जिसकी वजह से ये हादसा हो गया।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। साथ ही हादसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका