RADA
छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई: कौशल्या विहार की सरकारी ज़मीन से हटाया गया निर्माण

रायपुर – आज सुबह 4 बजे से कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप के निर्देशानुसार एसडीएम  नन्द कुमार चौबे, रायपुर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सिम्मी नाहिद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व और रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त  पंकज के. शर्मा,नगर निवेशक आभाष मिश्रा,जोन 10 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता  दिनेश सिन्हा,  आशुतोष सिंह, उप अभियंता  अमित सरकार सहित नगर निगम जोन 10 एवं सभी जोनों की नगर निवेश विभाग की टीमों, निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और रायपुर विकास प्राधिकरण की पूरी टीम की उपस्थिति में कौशल्या विहार ( कमल विहार) में एकत्र होकर लगभग 26 एकड़ शासकीय भूमि में प्लॉटिंग कर बेचे गए भूखण्ड पर अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया. इस कार्यवाही में आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त  पंकज के. शर्मा और नगर निवेशक  आभाष मिश्रा के नेतृत्व मे कार्यपालन अभियंता  आशुतोष सिंह, उप अभियंता  अमित सरकार सहित जोन 10 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता  दिनेश सिन्हा और नगर निगम जोन 10 की सम्पूर्ण टीम और नगर निवेश विभाग की टीम ने कल रात तीन बजे तकअपनी तैयारी पूरी की और आज सुबह 4 बजे फील्ड पर पहुंच गए एवं रायपुर विकास प्राधिकरण की पूरी टीम सहित रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में तहसील रायपुर और जिला पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में अवैध कब्जे को हटाया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका