अपराध
Trending

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 लीटर महुआ शराब व 3600 किलो लाहन जब्त

रायपुर । नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य में शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य के सीमावर्ती इलाकों में शराब की अन्य राज्यों से आवक पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की टीम द्वारा लगातार निगरानी रख रही है। आबकारी आयुक्त सह सचिव आर. संगीता के निर्देशानुसार, कलेक्टर धर्मेश साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आबकारी और पुलिस की टीम अवैध शराब धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

आबकारी वृत्त बिलाईगढ़ की टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम चारपाली खपरखोल के जंगलों में चार ठिकानों पर छापेमारी कर 300 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसे 50-50 लीटर की छह झिल्ली पॉलिथीन में भरा गया था। इसके अलावा, शराब निर्माण में उपयोग होने वाला 3600 किलोग्राम महुआ लाहन भी बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया गया। छापामार टीम में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन पाठक, मुख्य आरक्षक फागुलाल टंडन, धनेश्वराव मगर एवं सुरक्षा गार्ड लोचन साहू शामिल थे। टीम को तीन सक्रिय शराब भट्टियां और मदिरा निर्माण के अन्य उपकरण भी मिले। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क) (च) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper