देश-विदेश
Trending

हमास ने दो इजराइली बंधक और पांच थाई नागरिकों को किया रिहा

गाजा पट्टी । संघर्ष विराम और बंधक रिहाई समझौते के तहत आतंकी समूह हमास ने गुरुवार को इजराइल के दो बंधकों और थाईलैंड के पांच नागरिकों को रिहा किया है, जिन्हें 07 अक्टूबर 2023 को पकड़ा गया था। समझौते के तहत यह बंधक-कैदी की तीसरी अदला-बदली थी।

हमास ने गुरुवार दोपहर दो इजराइली बंधकों गादी मोजेज (80) और अर्बेल येहुद (29) को रिहा किया जबकि इससे पहले इजराइली महिला सैनिक अगम बर्गर (20) को फिलीस्तीनी क्षेत्र के उत्तर में जबालिया में रेड क्रॉस की समिति को सौंपा गया था। आज रिहा हुए तीनों इजराइली आईडीएफ निगरानी सैनिक दल के सदस्य हैं।

इस दौरान थाईलैंड के पांच नागरिकों को भी छोड़ा गया। थाई नागरिकों की पहचान थेना पोंगसाक, साथियान सुवन्नाखम, श्रीआउन वाचारा, सीथाओ बन्नावत और रुम्नाओ सुरसाक के रूप में हुई।

महिला सैनिक की रिहाई के बाद छोड़े गए सातों बंधकों को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में एक लंबी अराजक प्रक्रिया के बीच मुक्त किया गया। गादी मोजेज व अर्बेल येहुद और पांच थाई नागरिकों को गुरुवार दोपहर को एक अनियंत्रित और खतरनाक तरीके से मारे गए हमास नेता याह्या सिनवार के नष्ट हुए घर के बाहर, सैकड़ों नकाबपोश बंदूकधारियों और उग्र भीड़ के बीच रिहा किया गया।

बतादें कि इजराइल तीन नागरिकों के बदले में 30 नाबालिगों सहित 110 कैदियों को रिहा करेगा। चौथी अदला-बदली शनिवार को होगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper