
नगर निगम बाजार विभाग की बड़ी कार्यवाही, कुल 7 दुकानों को बकाया राशि नगर निगम को अदा नहीं करने पर तत्काल किया सीलबंद
बरखा होटल ने तत्काल 5 लाख रू. बकाया राशि का दिया धनादेश,अन्य बकायादार ने सम्पूर्ण बकाया राशि 34034 रू. का तत्काल बकाया भुगतान कर कार्यवाही से दुकान को रखा सुरक्षित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू के निर्देशानुसार नगर निगम राजस्व एवं बाजार विभाग द्वारा चलाये जा रहे बकाया राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही की गयी. नगर निगम बाजार विभाग की टीम द्वारा प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी बंशी यादव के मार्गदर्शन और राजस्व निरीक्षक श्रीआकाश झा की उपस्थिति में आरडीए कॉलोनी में 2, भाठागांव में 3, मठपुरैना में 1, आजाद मार्केट स्टेशन के सामने की 3 कुल 9 बकाया दुकानों के सम्बंधित दुकानदारों पर बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया. इस दौरान 14 में से 6 वर्ष के 1922379 रू. के बड़े बकायादार बरखा होटल ने तत्काल 5 लाख रूपये बकाया राशि का धनादेश नगर निगम बाजार विभाग को दिया वहीं एक अन्य 34034 रूपये के बड़े बकायादार दुकानदार शेख शहनाज द्वारा स्थल पर सम्पूर्ण बकाया राशि का तत्काल भुगतान कर दिया और स्वयं को सीलबंदी की कार्यवाही से सुरक्षित रखा.
जबकि 7 बकाया दुकानदारों आरडीए कॉलोनी के 4 वर्ष के 40938 रू. के दुकान नम्बर 17 के बड़े बकायादार लक्ष्मण सेन , आरडीए कॉलोनी में 5 वर्ष के 65072 रू. के दुकान नम्बर 12 के बड़े बकायादार आल्याश बेगम, भाठागांव में दुकान नम्बर 9 के 3 वर्ष के 40938 रू. के बड़े बकायादार वारिस सिँह,भाठागांव में दुकान नम्बर10 के 3 वर्ष के 30462 रू. के बड़े बकायादार पद्मा राव, भाठागांव में दुकान नम्बर 20 के 40938 रू. के बड़े बकायादारकन्हैया शर्मा, आजाद मार्केट स्टेशन के सामने दुकान नम्बर 15 के 3 वर्ष के 95402 रू. के बड़े बकायादार निशा कककड़, आजाद मार्केट स्टेशन के सामने दुकान नम्बर 17 के 3 बर्ष के 51500 रू. के बड़े बकायादार मंजीत सिंह,इन 7 बकायादार दुकानदारों द्वारा बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर स्थल पर उक्त सम्बंधित सभी बकायादार 7 दुकानदारों की सम्बंधित 7 दुकानें तत्काल सीलबंद कर दी गयी .


