
छत्तीसगढ़
नगर निगम जोन 9 की बड़ी कार्रवाई: गंदा पानी सप्लाई करने वाले ठेकेदार पर जुर्माना, अनुबंध रद्द करने की चेतावनी
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम जोन 9 जोन कमिश्नर ने जानकारी दी है कि टैंकर से गंदे पानी की सप्लाई के संबंध में चलाया जा रहा टैंकर निजी ठेकेदार द्वारा सप्लाई कार्य में लगा हुआ टैंकर है, जिसका अनुबंध दिनांक 17 अप्रैल .2026 को किया गया है। ठेकेदार के अनुसार संबंधित टैंकर नया था तथा टैंकर की सफाई न होने के कारण उक्त स्थिति निर्मित हुई । वार्ड पार्षद द्वारा सूचना उपरान्त टैंकर को तत्काल बदलकर साफ पानी का टैंकर सप्लाई कर दिया गया व ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया। समस्त ठेकेदारो की तत्काल बैठक बुलाकर टैंकर भरने के पश्चात पानी परीक्षण कर ही सप्लाई हेतु निर्देशित किया गया है। अन्यथा की स्थिति में अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

