
जोन क्रमांक 10 की बड़ी कार्रवाई” 6 बड़े बकायादारों की संपत्तियां सीलबंद, वीआईपी रोड स्थित कैफे पर भी ताला….
जतिन नचरानी
रायपुर, । नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 10 के राजस्व विभाग ने आज बकाया कर वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 बड़े बकायादारों की संपत्तियों को सीलबंद किया। लंबे समय से कर राशि जमा नहीं करने वाले बकायादारों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्रवाई के दौरान वीआईपी रोड स्थित “द लविंग रूम कैफे” में भी ताला जड़ा गया। निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे, किन्तु निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं किए जाने पर सीलबंदी की कार्रवाई की गई।
इस अभियान का नेतृत्व जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे ने किया। उनके साथ सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरी शंकर साहू, राजस्व निरीक्षक श्री नरेंद्र सोनी, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री मोहीब खान तथा समस्त एआरआई की टीम उपस्थित रही।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर जमा नहीं करने वाले अन्य बकायादारों के विरुद्ध भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय पर कर का भुगतान कर दंडात्मक कार्रवाई से बचें।

