Realme ने हाल ही में एक ऐसा कॉन्सेप्ट फोन पेश किया है, जिसने स्मार्टफोन की दुनिया में हलचल मचा दी है। वजह? इसमें दी गई है 10000mAh की जबरदस्त बैटरी और 320W की सुपर फास्ट चार्जिंग। और सोचिए, इतना कुछ होने के बावजूद इस फोन का वजन महज 200 ग्राम के करीब रखा गया है। अब तक स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी का मतलब भारी और मोटा फोन माना जाता था, लेकिन Realme ने इस सोच को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। इस फोन की थिकनेस सिर्फ 8.5mm है, यानी यह पकड़ने में भी एकदम स्लिम लगेगा।हालांकि ये फोन अभी एक कॉन्सेप्ट है, यानी इसे आम लोगों के लिए बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन इसने इतना जरूर साबित कर दिया है कि स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी अब कहां तक पहुंच चुकी है और आने वाले समय में हम कितने पावरफुल लेकिन हल्के डिवाइसेस देख सकते हैं।
Realme GT 7 सीरीज: आने वाला है कुछ बड़ा – Realme ने इस कॉन्सेप्ट फोन को भारत में अनवील करने से पहले चीन में अपनी GT 7 सीरीज को लॉन्च किया था। माना जा रहा है कि ये कॉन्सेप्ट फोन उसी सीरीज का हिस्सा हो सकता है, जिसे कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीज भी किया है।हालांकि अभी तक कंपनी ने GT 7 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ये तय है कि इस सीरीज के फोन्स में कई दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। GT सीरीज पहले भी चार्जिंग स्पीड और बैटरी इनोवेशन के मामले में काफी आगे रही है। उदाहरण के तौर पर, Realme GT Neo 3 में 150W की चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई थी, और GT3 में 240W की। यानी हर बार कंपनी चार्जिंग के मामले में एक कदम आगे बढ़ रही है। अब 320W चार्जिंग के साथ आने वाला ये कॉन्सेप्ट फोन इस ट्रेंड को और आगे ले जाता है।
बैकअप पावर से कोई समझौता नही – 10 हजार mAh की बैटरी का मतलब क्या होता है, ये समझने के लिए आपको बस इतना जानना है कि आमतौर पर स्मार्टफोन्स में 4500 से 5000mAh की बैटरी दी जाती है। ऐसे में इसका डबल बैकअप मिलने का मतलब है कि आपको हर थोड़ी देर में चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद Realme ने इसे एक कॉम्पैक्ट बॉडी में फिट कर दिया है। और तो और, 320W चार्जिंग टेक्नोलॉजी का मतलब है कि इतनी बड़ी बैटरी भी मिनटों में चार्ज हो सकती है। इससे पहले किसी भी बड़े ब्रांड ने इतनी फास्ट चार्जिंग का कॉम्बिनेशन इतने हल्के फोन में नहीं दिखाया।
लॉन्च होगा या नहीं? अब भी बना हुआ है सस्पेंस – भले ही Realme ने इस कॉन्सेप्ट फोन को भारत में शोकेस कर दिया है, लेकिन ये अब तक साफ नहीं है कि यह मॉडल मार्केट में आएगा भी या नहीं। फिलहाल यह एक टेक डेमो की तरह है, जो कंपनी की इनोवेशन कैपेबिलिटी को दिखाता है। फोन की डिजाइन की बात करें तो इसमें सेमी ट्रांसपेरेंट बैक कवर दिया गया है, जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। Realme ने इसके प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा डिटेल्स तो नहीं बताए हैं, लेकिन जिस तरह से कंपनी बैटरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी को लेकर काम कर रही है, उससे उम्मीद की जा सकती है कि जब ये फोन आएगा, तो बाकी स्पेसिफिकेशन भी दमदार होंगे।

