पंजाब

BIG BREAKING: पंजाब भाजपा ऑफिस के बाहर बम फेंकने और वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़/जालंधर : पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा ऑफिस के बाहर हुए धमाके के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी ने बम फेंका था और दूसरे ने घटना का वीडियो बनाया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपियों की पहचान मोरिंडा के रहने वाले अमनप्रीत सिंह और गुरतेज सिंह के तौर पर हुई है। आरोप है कि अमनप्रीत सिंह ने भाजपा ऑफिस के बाहर बम फेंका था और गुरतेज सिंह ने उसका वीडियो बनाया था। आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर जिगाना पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

डी. जी. पी. गौरव यादव ने शनिवार को बताया था कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर लाल उर्फ शम्मी गांव माजरी (एस. बी. एस. नगर), जसवीर सिंह उर्फ जस्सी गांव भरापुर (एस. बी. एस. नगर), चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी गांव सुजावलपुर (एस. बी. एस. नगर), रूबल चौहान गांव थाना (शिमला) और मंदीप उर्फ अभिजोत शर्मा धुरी (संगरूर) के रूप में हुई है।

डी.जी.पी. ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. का सपोर्ट था और यह पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे विदेशी हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहा था। आरोपी एक ऑर्गनाइज्ड नेटवर्क का हिस्सा थे, जिसमें हमले को अंजाम देने के लिए कई कट-आउट और सब-मॉड्यूल शामिल थे। हमले में शामिल दो मुख्य आरोपियों की भी पहचान हो गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका